AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 4 September 2020

7 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया

 7 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया

खण्डवा 4 सितम्बर, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से संक्रमित मरीजों के निवास के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र के रूप में घोषित कर कन्टेन्मेंट क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए जाते हैं। मरीज के संक्रमण मुक्त होने पर उस कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई कर दिया जाता है। इसी क्रम में जिले के कुल 7 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा जारी कर दिए गए है। जो कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए गए है, उनमें राम मंदिर के पास ग्राम रणगांव, संगम टावर के पीछे वाली गली खण्डवा, मयूर विहार कॉलोनी, ग्राम सेमल्या, सिंगाजी नगर सिहाड़ा रोड खण्डवा, किशोर नगर एवं गली नम्बर 3 केशव कुंज खण्डवा में बनाए गए कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है। 

No comments:

Post a Comment