AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 4 September 2020

11 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया

 11 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया 

खण्डवा 4 सितम्बर, 2020 - जिला अस्पताल खंडवा के कोविड केयर सेंटर से शुक्रवार को 11 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें दिनेश ठाकुर निवासी माता चौक, अक्षय निवासी पदम नगर, जितेन्द्र निवासी सिंगोट, महेश गोलकर, वासुदेव गोलकर निवासी ग्राम दोंदवाड़ा, रायसिंह निवासी बांगरदा, मुस्कान, फिजा, प्रवीण निवासी मूंदी, सतीश निवासी हरसूद एवं रेणुका पाल शामिल है। संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों द्वारा चिकित्सकों, स्टॉफ नर्सो के व्यवहार और सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की गई। अस्पताल के डॉक्टर्स ने संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों को नियमानुसार कुछ दिन के लिए होम क्वारंेटाईन रहने की समझाईश दी।

No comments:

Post a Comment