5 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये
खण्डवा 3 सितम्बर, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। इसी क्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने कोरोना संक्रमित मरीज के घर के आसपास के 5 क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने संबंधी आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार जो 5 नए कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए है, उनमें किशोर नगर, गली नम्बर 2 माता चौक, ग्राम घाटाखेड़ी, ग्राम आरूद एवं गली नम्बर 1 से गली नम्बर 2 तक ग्राम आरूद का कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है। इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दायित्व सौंपा गया है। इनके सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व नगरीय निकाय के अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment