Friday, 11 September 2020

3 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया

 3 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया 



खण्डवा 11 सितम्बर, 2020 - जिला अस्पताल खंडवा के कोविड केयर सेंटर से शुक्रवार को 3 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें पंचम निवासी ग्राम छाल्पी, हरपाल निवासी रामनगर खण्डवा, सुलोचना निवासी विरेन्द्र विहार खण्डवा शामिल है। संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों द्वारा चिकित्सकों, स्टॉफ नर्सो के व्यवहार और सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की गई। अस्पताल के डॉक्टर्स ने संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों को नियमानुसार कुछ दिन के लिए होम क्वारंेटाईन रहने की समझाईश दी।

No comments:

Post a Comment