Friday, 11 September 2020

जिले में हुई कुल 199 मि.मी. वर्षा

 जिले में हुई कुल 199 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 11 सितम्बर, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 199 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 87 मि.मी., हरसूद में 90 मि.मी., पंधाना में 12 मि.मी., पुनासा में 4 मि.मी. एवं खालवा में 6 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 39.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1488 मि.मी., हरसूद में 755 मि.मी., पंधाना में 739 मि.मी., पुनासा में 790 व खालवा में 617 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 11 सितम्बर 2019 तक खण्डवा में 1829 मि.मी., हरसूद में 672.4 मि.मी., पंधाना में 759.8 मि.मी., पुनासा में 625 मि.मी., व खालवा में 939 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 11 सितम्बर तक 965 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 877.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment