Friday, 14 August 2020

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

 स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण



खण्डवा 15 अगस्त, 2020 - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट खण्डवा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा, श्री प्रकाश परिहार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के संदेश का हुआ सीधा प्रसारण

       इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भोपाल से स्वतंत्रता दिवस समारोह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण कार्यक्रम को प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को इस अभियान से संबंधित शपथ दिलाई। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर भी किए। इससे पूर्व कलेक्टर श्री द्विवेदी ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण किया।

सभी शासकीय कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण और की गई रोशनी

     स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एल.डी. बौरासी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी न्यायाधीशगण मौजूद थे। इसके अलावा जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना भाटे ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने ध्वजारोहण किया।

No comments:

Post a Comment