Friday, 14 August 2020

एकलव्य आवासीय विद्यालय रोशनी में प्रवेश हेतु आवेदन 20 अगस्त तक आमंत्रित

 एकलव्य आवासीय विद्यालय रोशनी में प्रवेश हेतु आवेदन 20 अगस्त तक आमंत्रित

खण्डवा 14 अगस्त, 2020 - शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी में सत्र 2020-2021 के लिए कक्षा 7वीं, 8वीं एवं कक्षा 11 वीं में रिक्त सीटों को मेरिट के आधार पर स्थानीय स्तर से भरा जाना है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्याय रोशनी के प्राचार्य ने बताया कि पात्र विद्यार्थी 20 अगस्त सायं 5 बजे तक विद्यालय में आवेदन एवं सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि कक्षा 7वीं एवं 8वीं के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी प्रवेश के लिए पात्र है जिन्होंने पिछली कक्षा जैसे 6वीं एवं 7वीं में 60 प्रतिशत अंकों के साथ सी.बी.एस.ई./माध्यमिक शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण की हो। 

प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 11वीं हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विषय गणित व जीव विज्ञान में सीधे प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के वे ही विद्यार्थी आवेदन कर सकते है, जिन्होंने कक्षा 10वीं सी.बी.एस.ई. एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। उन्होंने बताया कि कक्षा 7 वीं में 8 सीट रिक्त है, जिसमें से 4 बालिका वर्ग एवं 4 बालक वर्ग की है। कक्षा 8वीं में 12 सीटे रिक्त हैं, जिनमें से 6 बालक वर्ग एवं 6 बालिका वर्ग की तथा कक्षा 11वीं में 23 सीटे रिक्त है, जिसमें से 13 बालक एवं 10 बालिका वर्ग की है। किसी भी प्रकार की प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9826383675, 9516474021 एवं 8602253725 पर सम्पर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment