AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 14 August 2020

‘‘वन नेशन-वन राशन कार्ड‘‘ योजना के तहत अगले माह से मिलेगा राशन

 ‘‘वन नेशन-वन राशन कार्ड‘‘ योजना के तहत अगले माह से मिलेगा राशन

खण्डवा 14 अगस्त, 2020 - प्रदेश के 37 लाख लोगों को इस माह के अंत तक निःशुल्क राशन पर्ची उपलब्ध करवाई जायेगी। राशन पर्ची नहीं होने के कारण ये लोग शासन की योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। राशन पर्ची बनाने का काम इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जायेगा। सभी कलेक्टर्स को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि वे इस कार्य को 31 अगस्त तक आवश्यक रूप से पूरा कर लें, जिससे अगले माह से हितग्राहियों को राशन पर्ची के आधार पर राशन उपलब्ध करवाया जा सके।

वन नेशन-वन राशन कार्ड - खाद्यान्न वितरण

वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत मध्यप्रदेश का श्रमिक यदि प्रदेश के बाहर काम करना चाहता है तो उसे प्रदेश के बाहर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए उसे संबंधित जिले के कलेक्टर कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना होगा, जिससे उसे वांछित स्थान पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।

वेयर हाऊस निर्माण में सशुल्क विभागीय एक्सपर्ट मिल सकेंगे

विभाग वेयर हाऊस के निर्माण के संबंध में अशासकीय व्यक्ति को विभागीय एक्सपर्ट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करेगा। इस सुविधा का लाभ संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था एक निश्चित शुल्क जमाकर ले सकेगी। वेयर हाऊस के क्षेत्र में काम करने वालों को मदद मिलेगी।

No comments:

Post a Comment