धार्मिक त्यौहारों पर कोई सार्वजनिक आयोजन न किए जायें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से की अपील
खण्डवा 14 अगस्त, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे मास्क पहनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यता सुनिश्चित करें। यह कोरोना संक्रमण को रोकने में सबसे अधिक प्रभावी उपाय हैं। उन्होंने कहा है कि होम आइसोलेशन के साथ-साथ कोरोना की चैन तोड़ने के लिए जहाँ-जहाँ आवश्यक हो वहाँ संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए है कि आगे आने वाले त्यौहारों जैसे गणेश उत्सव तथा मोहर्रम आदि में किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन तथा समागम न हों यह सुनिश्चित किया जाए। इस उद्देश्य से यदि कहीं बड़ी मूर्तियों और ताजिए आदि का निर्माण आरंभ हो रहा है तो उस पर तत्काल पाबंदी लगाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि धार्मिक कार्यक्रम घरों में ही हों, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाइन शासकीय सेवकों में संक्रमण से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।
No comments:
Post a Comment