Thursday, 6 August 2020

खण्डवा में 7 मि.मी., पंधाना में 22 मि.मी. एवं पुनासा में 12 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा में 7 मि.मी., पंधाना में 22 मि.मी. एवं पुनासा में 12 मि.मी. हुई वर्षा 

खण्डवा 6 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 41 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 7 मि.मी., पंधाना में 22 मि.मी. व पुनासा में 12 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद एवं खालवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 8.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 756 मि.मी., हरसूद में 351 मि.मी., पंधाना में 503 मि.मी., पुनासा में 423 व खालवा में 344 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 6 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 876 मि.मी., हरसूद में 326 मि.मी., पंधाना में 483.8 मि.मी., पुनासा में 305 मि.मी., व खालवा में 532 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 6 अगस्त तक 504.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 475.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 

No comments:

Post a Comment