AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 6 July 2020

‘‘परिवार कल्याण’’ विषय पर केन्द्रित आकाशवाणी का फोन इन कार्यक्रम आज

‘‘परिवार कल्याण’’ विषय पर केन्द्रित आकाशवाणी का फोन इन कार्यक्रम आज 

खण्डवा 6 जुलाई, 2020 - आकाशवाणी भोपाल से ‘‘परिवार कल्याण’’ विषय पर केन्द्रित फोन इन कार्यक्रम 7 जुलाई को अब दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक प्रसारित किया जायेगा। पूर्व में यह कार्यक्रम दोपहर 1ः15 से 2ः15 बजे तक प्रसारित होना था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिरकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए है कि इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें और गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रसारण के दौरान इच्छुक श्रोता आकाषवाणी के फोन नं. 0755-2660902, 2660903 पर फोन कर सवाल पूछ सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment