गत 24 घंटे में जिले में हुई कुल 133 मि.मी. वर्षा दर्ज
खण्डवा 6 जुलाई, 2020 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 133 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी ने बताया कि वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 92 मि.मी., हरसूद में 15 मि.मी., पंधाना में 25 मि.मी., व खालवा में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 26.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 384 मि.मी., हरसूद में 165 मि.मी., पंधाना में 240 मि.मी., पुनासा में 204 मि.मी. व खालवा में 184 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 445 मि.मी., हरसूद में 165 मि.मी., पंधाना में 246 मि.मी., पुनासा में 245 मि.मी., व खालवा में 213 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह कुल 1314 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।
No comments:
Post a Comment