Tuesday, 21 July 2020

मंगलवार की जांच रिपोर्ट में 3 मरीज कोरोना पॉजिटिव व 171 निगेटिव

मंगलवार की जांच रिपोर्ट में 3 मरीज कोरोना पॉजिटिव व 171 निगेटिव

खण्डवा 21 जुलाई, 2020 - मंगलवार को मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल खण्डवा की लेब से कुल 174 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 3 रिपोर्ट पाजिटिव व 171 निगेटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है उनमें गुलमोहर कॉलोनी निवासी 4 वर्षीय 1 बालक, कुण्डलेश्वर सिरपुर फाटा निवासी 23 वर्षीय पुरूष व भवानी माता रोड खण्डवा निवासी 32 वर्षीय पुरूष शामिल है। 
एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. शर्मा ने बताया कि मंगलवार को कुल 156 लोगों के सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुल 34 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने से डिस्चार्ज किये गये। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 11061 सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से अभी तक कुल 540 की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 10120 की रिपोर्ट निगेटिव आईं है। कुल 420 मरीजों को अब तक संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

No comments:

Post a Comment