Thursday, 9 July 2020

गत 24 घंटे में जिले में हुई कुल 77 मि.मी. वर्षा दर्ज

गत 24 घंटे में जिले में हुई कुल 77 मि.मी. वर्षा दर्ज

खण्डवा में 32, हरसूद में 7, पंधाना में 24 व खालवा में 14 मि.मी. हुई बारिश

खण्डवा 9 जुलाई, 2020 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 77 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक जाधव ने बताया कि वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 32 मि.मी., हरसूद में 7 मि.मी., पंधाना में 24 मि.मी. व खालवा में 14 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 15.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 459 मि.मी., हरसूद में 216 मि.मी., पंधाना में 284 मि.मी., पुनासा में 231 मि.मी. व खालवा में 225 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 9 जुलाई के बीच खण्डवा तहसील में 489 मि.मी., हरसूद में 195 मि.मी., पंधाना में 257.8 मि.मी., पुनासा में 250 मि.मी., व खालवा में 240 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह कुल 1431.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment