Thursday, 4 June 2020

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का पुनर्गठन किया गया

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का पुनर्गठन किया गया

खण्डवा 4 जून, 2020 - मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के आदेश द्वारा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन को अधिक्रमित करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए जारी दिशा निर्देश द्वारा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति का पुनर्गठन किया गया है। जारी आदेश अनुसार इस मिशन के अध्यक्ष कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी रहेंगे। जबकि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह इस मिशन के उपाध्यक्ष रहेंगे। इसके अलावा इस मिशन में सदस्य के रूप में संभागीय वन अधिकारी, आई.टी.डी.पी. जिलों के परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, जनसम्पर्क अधिकारी, उपसंचालक कृषि एवं महाप्रबंधक परियोजना क्रियान्वयन इकाई म.प्र. जल निगम रहेंगे तथा सदस्य सचिव कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शामिल रहेंगे। 
कार्यपालन यंत्री श्री अविनाश दिवाकर ने बताया कि इस समिति में जल प्रबंधन, सामुदायिक स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास आदि के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित व्यक्तियों और स्थानीय सांसद को सदस्य के रूप में सहयोजित किया जा सकता है। ग्राम जल आपूर्ति स्कीमों के प्रशासनिक अनुमोदन देने पर विचार करने और उन्हें अनुमोदन देने, गांव के जल स्त्रोतों की रक्षा और संरक्षा की योजना बनाने ग्रे-वाटर का प्रबंधन करने, जल निकायों व स्त्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने आदि के लिए डीडब्ल्यूएसएम द्वारा मासिक बैठक आयोजित की जायेगी। हर वर्ष जिले की वार्षिक कार्ययोजना बनाने में, जिला पंचायत के माननीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक जैसे जन प्रतिनिधियों से उनके मत की जानकारी मांगी जा सकती है। 

No comments:

Post a Comment