Thursday, 4 June 2020

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में तैनात 3 कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में तैनात 3 कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी 

खण्डवा 4 जून, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित कर वहां के नागरिकों को आवागमन न करने की हिदायत दी गई है। कन्टेन्मेंट क्षेत्र के नागरिकों की आवागमन पर सख्ती से रोक लगाने के उद्देश्य से लॉकडाउन इन्फोर्समेंट टीम व सपोर्ट टीम भी तैनात की गई है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि टेगोर कॉलोनी के कन्टेमेंन्ट क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के नागरिक बिना किसी कारण के अपने घरों के आसपास इधर उधर घूमते पाए गए। इस पर लॉकडाउन इन्फोर्समेंट टीम व सपोर्ट टीम में तैनात कुल 3 कर्मचारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के साथ साथ धारा 144 के उल्लंघन तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत परिवाद प्रस्तुत करने संबंधी 3-3 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। जिन कर्मचारियों को ये नोटिस जारी किए गए है, उनमें पॉलिटेक्निक कॉलेज खण्डवा के कर्मशाला निदेशक श्री शरद सोहनी, वनपाल श्री अर्जुन सिंह झाला एवं हरसूद क्षेत्र की पटवारी सुश्री पिंकी शाह शामिल है।

No comments:

Post a Comment