Tuesday, 16 June 2020

स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाएँ आगामी आदेश तक बंद रहेंगी

स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाएँ आगामी आदेश तक बंद रहेंगी
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये दिशा-निर्देश जारी

खण्डवा 16 जून, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिये राज्य शासन द्वारा अनेक निर्णय लिये गये हैं। जिसके तहत स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाएँ आगामी आदेश तक और अंतर्राज्यीय बसों का संचालन 30 जून तक बंद रहेगा। प्रमुख सचिव गृह श्री एस.एन. मिश्रा द्वारा जारी किये गये आदेश में राज्य के भीतर इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग के सभी जिलों में 30 जून, 2020 तक यात्री बसों का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ एवं अन्य जिलों में सामान्य रूप से किया जायेगा। सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष समस्त गतिविधियों रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी।

No comments:

Post a Comment