इन्सटेंट मेडिकल चैकअप टीम गठित
खण्डवा 16 जून, 2020 - शहर के बैंक, होटल, सब्जी व फल बाजार व अन्य क्षेत्रों में आने जाने वाले व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण संबंधी स्क्रीनिंग के लिए अधिकारी कर्मचारियों के 10 दल गठित किए गए है। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि इन सभी इन्सटेंट मेडिकल चैकअप टीम में 4-4 कर्मचारी तैनात किए गए है, जिसमें दो कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के , एक शिक्षा विभाग तथा एक अन्य पुलिस विभाग के कर्मचारी है। प्रत्येक दल को प्रतिदिन लगभग 200 नागरिकों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए है।
जारी आदेश अनुसार जो 10 दल गठित किए गए है, उनमें बडाबम से शेर तिराहा के बीच तथा इमलीपुरा व हातमपुरा क्षेत्र के लिए गठित दल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी साधना कास्डे व शकुंतला मार्को के साथ साथ पुलिस आरक्षक राहुल व शिक्षक दिनेश पाल को तैनात किया गया है। इसी तरह शिवाजी चौक खानशाहवली क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लक्ष्मी जमरे व भावना पूर्णमासी के साथ साथ आरक्षक दीपक व शिक्षक जितेन्द्र को तैनात किया गया है। इंदिरा चौक से रामनगर तथा अवस्थी चौक एवं भण्डारिया रोड क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोना सावले व दीपिका परतेती के साथ साथ आरक्षक संतोष व शिक्षक संजय पाल को तैनात किया गया है।
इंदिरा चौक से रतागढ क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा मावलीया व नेहा कश्यप के साथ साथ आरक्षक राहुल व शिक्षक कंचन सिंह बिलाहे को तैनात किया गया है। रेल्वे स्टेशन से घंटाघर तथा केवलराम चौराहा व दूध गली क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बिन्दिया यादव व नेहा ओसवाल के साथ साथ आरक्षक अजय व शिक्षक जितेन्द्र मालवीय को तैनात किया गया है। घंटाघर से शेर तिराहा क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भावना बैरागी व सपना मालवीया के साथ साथ आरक्षक दीपक व शिक्षक दीपक कलम को तैनात किया गया है। शेर तिराहा से इंदौर नाका क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कल्पना घोरसे व पूजा विरपरा के साथ साथ आरक्षक सत्येन्द्र व शिक्षक गोपाल पोरपंथ को तैनात किया गया है। नगर निगम तक रिलायंस पेट्रोल पम्प तक तथा पुरानी अनाज मण्डी एवं सब्जी मण्डी क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुनंदा व कीर्ति चौहान के साथ साथ आरक्षक राहुल व शिक्षक चन्द्रेश दीक्षित को तैनात किया गया है। अग्रसेन तिराहा से मानसिंग मिल तिराहा तक तथा कहारवाड़ी बजरंग चौक एवं भगतसिंग चौक क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ललिता घोटे व कृतिका यादव के साथ साथ आरक्षक विपिन व शिक्षक मनोज कुमार मगरे को तैनात किया गया है। बड़ाबम से रामेश्वर पुलिया होते हुये आनंद नगर एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सविता कुण्डले व सुष्मिता के साथ साथ आरक्षक परमानंद व शिक्षक दीपक राठौर को तैनात किया गया है।
No comments:
Post a Comment