Wednesday, 17 June 2020

बुधवार को एक कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गया

बुधवार को एक कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गया

खण्डवा 17 जून, 2020 - कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से बुधवार को कोरोना विजेता श्री मुकेश पटेल निवासी खैगांवडा को डिस्चार्ज किया गया है। इस दौरान उपस्थित डॉक्टर्स व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने तालियां बजाकर इस कोरोना विजेता का उत्साहवर्धन कर उन्हें अस्पताल से उनके घर के लिए विदा किया गया। इस कोरोना विजेताओं ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, स्टॉफ नर्स के व्यवहार तथा अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था व भोजन व्यवस्था की सराहना की।

No comments:

Post a Comment