Wednesday, 17 June 2020

‘कोरोना योद्धा‘ संबंधी कविता लेखन प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि 21 जून तक

‘कोरोना योद्धा‘ संबंधी कविता लेखन प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि 21 जून तक 

खण्डवा 17 जून, 2020 - नगर पालिक निगम खंडवा , गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व जिला प्रशासन के सहयोग द्वारा आम नागरिकों के बीच कोरोना से सम्बंधित कविता लेखन का शुभारम्भ 16 जून को किया गया है। आशा है कि आप सभी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अन्य लोगो को कोरोना संबंधित प्रेरक सन्देश देंगे। सहायक कलेक्टर श्री श्रेयांश कुमट ने बताया कि कविता लेखन प्रतियोगिता का विषय ‘‘कोरोना योद्धा‘‘ होगा, जहाँ आपको सकारात्मक संदेश कविता के माध्यम से हम तक पहुँचाना है।
    सहायक कलेक्टर श्री श्रेयांश कुमट ने बताया कि ध्यान दें कि संवेदनशील भावनाए आहत ना हो। समाज के सभी वर्गों के प्रति सम्मान प्रदर्शित हो। आपत्तिजनक शब्दों व टिप्पणी का प्रयोग ना करें। यदि आंकड़े बताए जाए तो पहले उनकी पुष्टि उचित माध्यम से करके ही लेवे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गो में होगी, एक वर्ग 18 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यार्थियों के लिए तथा दूसरे वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यार्थी शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए शब्द सीमा- 150 शब्दो तक निर्धारित है। कविता कोरोना विषय से सम्बंधित होनी चाहिए, ताकि सामान्य नागरिको को प्रेरित कर सके। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने की अंतिम तिथि 21 जून सांय 5 बजे तक है। प्रतियोगिता में शमिल होने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय सीमा में अपनी कविता साझा करे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी को अनुमानित राशि 5000 तक के इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता संबंधी परिणाम 26 जून सांय 5 तक घोषित किए जायेंगे। अभ्यर्थी अपनी तैयार कविता को इस लिंक https://forms.gle/L1sSs28n2VyJrWTA6 पर पोस्ट कर सकते है। किसी भी प्रकार की समस्या हेतु ईमेल covidkhbestwork@gmail.com करें। 

No comments:

Post a Comment