Sunday, 7 June 2020

हरसूद में प्राक्रृतिक आपदा से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियांे संबंधी बैठक सम्पन्न

हरसूद में प्राक्रृतिक आपदा से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियांे संबंधी बैठक सम्पन्न 

खण्डवा 7 जून, 2020 -  एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे की अध्यक्षता में शनिवार को एसडीएम कार्यालय हरसूद में खालवा, किल्लौद व हरसूद विकासखण्डों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बाढ़ व अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की जाने वाली तैयारियांे की समीक्षा की गई। एसडीएम डॉ. झाडे ने बैठक में निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु में पहुंचविहीन होने वाले ग्रामों में जीवन रक्षक दवाईयांे का भण्डारण बरसात से पहले कराने की व्यवस्था की जाये। इसके लिए उन्होंने विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा हरसूद क्षेत्र के गोताखोरो व तैराकों के मोबाइल नम्बर की सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे सम्पर्क किया जा सके। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड से भी इस संबंध में पत्र व्यवहार के लिए कहा। लोक निर्माण विभाग, सेतू निगम, ग्रामीण सड़क योजना व सड़क विकास निगम के अधिकारियों को वर्षा से पूर्व क्षतिग्रस्त पुल पुलियाओं की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। 

No comments:

Post a Comment