वन्या रेडियो से आदिवासी क्षेत्रों में भी सुनाई देंगे रेडियो स्कूल कार्यक्रम
खण्डवा 7 जून, 2020 - राज्य शिक्षा केन्द्र का रेडियो स्कूल कार्यक्रम अब आदिम जाति क्षेत्रों में भी सुनाई देगा। आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र, श्री लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि, शैक्षिक दृष्टि से पिछडे़ इन इलाकों में शैक्षिक जागरूकता के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग से सहयोग प्राप्त किया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग के वन्या सामुदायिक रेडियो केन्द्रों से भी रेडियो स्कूल कार्यक्रम का प्रसारण 8 जून से प्रारंभ किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकंटकाल में पढ़ाई की नियमितता के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रारंभिक कक्षाओं के छात्रों के लिए रेडियो स्कूल कायर्क्रम पूर्व से ही आकाशवाणी के प्रदेश स्थित सभी प्रसारण केन्द्रों से सोमवार से शनिवार प्रातः 11 से 12 बजे तक प्रसारित होता है। इसी कड़ी में अब वन्या सामुदायिक रेडियो खालवा जिला खण्डवा से कोरकू भाषा, में रेडियो स्कूल कार्यक्रम प्रसारित किया जायेगा। इन प्रसारण के पूर्व इन केन्द्रों से स्थानीय बोलियों में कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रसारित की जायेगी।
No comments:
Post a Comment