Friday, 5 June 2020

बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों संबंधी बैठक 8 जून को

बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों संबंधी बैठक 8 जून को

खण्डवा 5 जून, 2020 - अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों के संबंध में 8 जून को टी.एल. मीटिंग के तत्काल बाद बैठक आयोजित की जायेगी। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि यह बैठक कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment