Wednesday, 10 June 2020

बुधवार को 6 कोरोना विजेता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

बुधवार को 6 कोरोना विजेता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज 

खण्डवा 10 जून, 2020 - कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर बुधवार को श्री सुमित घारू, दिलीप, छाया, कृष्णा जेदे, पारूल पालीवाल एवं रणजीत श्रीमाली को जिला चिकित्सालय खण्डवा के कोरोना वार्ड से डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने ताली बजाकर इस कोरोना विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। कोरोना विजेताओं ने इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने मरीजों को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी।

No comments:

Post a Comment