Wednesday, 10 June 2020

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में ड्यूटी से अनुपस्थित 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में ड्यूटी से अनुपस्थित 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस 

खण्डवा 10 जून, 2020 - अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने ऐसे 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है, जो निरीक्षण के दौरान कन्टेन्मेंट क्षेत्र में लॉकडाउन इन्फोर्समेंट टीम की ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। उन्होंने इन सभी कर्मचारियों से अगले चौबीस घंटे में नोटिस का जवाब चाहा हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56 के तहत परिवाद प्रस्तुत करने तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही अनुपस्थिति के लिए ‘‘कार्य नही तो वेतन नहीं‘‘ के आधार पर वेतन काटने की कार्यवाही भी की जायेगी।
अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि जिन 13 कर्मचारियों को ये नोटिस जारी किए गए है, उनमें सूरजकुण्ड स्कूल के शिक्षक श्रीमती चन्द्रकांति भोरगा, जनशिक्षा केन्द्र जावर के शिक्षक श्री प्रकाश ठाकुर, वनरक्षक श्री अकलेश कुमार, वनरक्षक श्री आकाश सिंह तोमर, वनरक्षक श्री मदनलाल धनगर, वनरक्षक श्री कैलाश सोलंकी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जसवाड़ी की शिक्षिका सुश्री वर्षा गंगराडे, माध्यमिक विद्यालय भकराड़ा के शिक्षक श्री संजय पाल, पटवारी श्री अमित गंगराड़े, पोलिटेक्निक कॉलेज खण्डवा की सहायक ग्रेड-3 कु. सोनम पदमे, वनरक्षक सतेन्द्र सिंह खरे, वनरक्षक श्री अंतर सिंह पाल एवं पटवारी श्री सुनील डाबर शामिल है। 

No comments:

Post a Comment