Saturday, 13 June 2020

शनिवार को 5 कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए

शनिवार को 5 कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए

खण्डवा 13 जून, 2020 - शनिवार को 5 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होने पर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहान ने बताया कि इन 5  संक्रमित मरीजों में  वृषांकी लाड़, हर्षा पालीवाल, महेष पालीवाल, संतोषबाई खत्री, सोनू खत्री को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया। इस दौरान उपस्थित डॉक्टर्स ने तालियां बजाकर डिस्चार्ज मरीजों का हौंसला बढ़ाया और उन्हें अस्पताल से घर के लिए विदा किया। इन कोरोना विजेताओं ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और सफाई कर्मी तथा यहां की गई व्यवस्थाओं की प्रसंषा की।

No comments:

Post a Comment