Saturday, 13 June 2020

सिंधी कॉलोनी सहित 3 कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए

सिंधी कॉलोनी सहित 3 कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए

खण्डवा 13 जून, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित कर वहां संक्रमण रोकने के उद्देश्य से आवागमन व अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंधित लगाये जाते है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि खण्डवा शहर के सिंधी कॉलोनी गली नम्बर 4 एवं 5 , टैगोर कॉलोनी, गुलशन नगर एवं सुतार मोहल्ला गली नम्बर 1 सहित कुल 3 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश जारी कर दिए गए है।

No comments:

Post a Comment