Friday, 12 June 2020

पदम नगर, रामनगर, राजेन्द्र नगर सहित कुल 4 नए कन्टेनमेंट क्षेत्र बने

पदम नगर, रामनगर, राजेन्द्र नगर सहित कुल 4 नए कन्टेनमेंट क्षेत्र बने 

खण्डवा 12 जून, 2020 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए है। जारी आदेश अनुसार खण्डवा शहर के पदम नगर, रामनगर, राजेन्द्र नगर व गणेश तलाई क्षेत्र में नए पॉजिटिव मरीज चिन्हित होने से इन क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। कन्टेन्मेंट क्षेत्र के सर्विलांस के लिए अधिकारियों का दल गठित किया गया है, जिसमें इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में एसडीएम खण्डवा श्री संजीव पाण्डेय तैनात रहेंगे। इनके साथ राजस्व अधिकारी, तहसीलदार श्री प्रताप सिंह आगास्या, पुलिस अधिकारी सीएसपी श्री ललित गठरे तथा नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट को भी तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि कन्टेनमेंट एरिया में पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र के सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। कन्टेनमेंट एरिया के अंदर भी आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जारी आदेश अनुसार होम क्वारेंटाइन किए गए लोगों का प्रतिदिन फोलोअप लेना होगा। नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में सेनेटाइजेशन नियमित रूप से किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment