Friday, 12 June 2020

गत 24 घंटों में जिले में हुई 15 मि.मी. वर्षा दर्ज

गत 24 घंटों में जिले में हुई 15 मि.मी. वर्षा दर्ज

खण्डवा 12 जून, 2020 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 15 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी ने बताया कि वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 6 मि.मी., पंधाना में 2 मि.मी., पुनासा में 6 मि.मी. व खालवा में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 205 मि.मी., हरसूद में 50 मि.मी., पंधाना में 76 मि.मी., पुनासा में 72 मि.मी. व खालवा में 73 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment