Wednesday, 17 June 2020

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में ड्यूटी से गायब 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में ड्यूटी से गायब 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 

खण्डवा 17 जून, 2020 - अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने ऐसे 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है, जो निरीक्षण के दौरान कन्टेन्मेंट क्षेत्र में लॉकडाउन इन्फोर्समेंट टीम की ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। उन्होंने इन सभी कर्मचारियों से अगले चौबीस घंटे में नोटिस का जवाब चाहा हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56 के तहत परिवाद प्रस्तुत करने तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही अनुपस्थिति के लिए ‘‘कार्य नही तो वेतन नहीं‘‘ के आधार पर वेतन काटने की कार्यवाही भी की जायेगी।
अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि जिन 18 कर्मचारियों को ये नोटिस जारी किए गए है, उनमें खुटवाल के शिक्षक श्री आंचल सिंह यादव, अटूट भिकारी के शिक्षक श्री शिवकुमार इंगले, अमलपुरा के शिक्षक श्री विनोद कोगरे, माध्यमिक शाला भकराडा के शिक्षक श्री संजय पाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंद नगर की शिक्षिका सुश्री रितुबाला माहेश्वरी, वनरक्षक श्री सतेन्द्र सिंह खरे, वनरक्षक श्री सौरभ तिवारी, वनरक्षक श्री जवानसिंह करोले, वनरक्षक श्री मदनलाल धनगर, वनरक्षक श्री छत्रपाल सिंह चौहान, वनरक्षक श्री सत्यनारायण कुशवाह, वनरक्षक श्री चन्द्रशेखर कुशवाह, वनरक्षक श्री बरखा खोटे, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अटूट भिकारी के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री शाहरूख खान, वन संरक्षक कार्य आयोजना के लेखापाल श्री नवल किशोर द्विवेदी, पी.आई.यू. विभाग के सहायक मानचित्रकार श्री धीरेन्द्र सिंह रावल, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल के सहायक ग्रेड-3 श्री गोपाल जायसवाल, वनसंरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री अनंतशंकर व्यास शामिल है। 

No comments:

Post a Comment