राजस्व व कृषि अमले ने टिड्डी दल के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया
खण्डवा 21 मई, 2020 - राजस्थान से म.प्र. में घुसा टिड्डी दल नर्मदापुरम सम्भाग के हरदा जिले से होते हुए आज खण्डवा जिले के बलड़ी विकासखण्ड के ग्राम पामाखेड़ी , ढांग डण्ठा , नन्दाना में प्रवेश कर गया है। टिड्डी दल की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के अमले द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज करके, खेतों के पास धुंआ करते हुए टिड्डी दल को भगाया गया। टिड्डी दल के नियंत्रण हेतु प्रशासन द्वारा फायर बिग्रेड एवं कीटनाशक दवा की व्यवस्था की गई है। टिड्डी दल को किसानों एवं प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों मांदल , ढोलक , ड्रम आदि की आवाज करके, खेतों के पास धुंआ करके खदेड़ा गया, जो जगलों की ओर रूख कर गया है। राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग का अमला टिड्डी दल पर नजर बनाये हुये है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा डॉ. ममता खेडे , उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता , कृषि वैज्ञानिक डॉ. ऋषिकेश मण्डलोई, कृषि महाविद्यालय खण्डवा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एल. एस. मण्डलोई , तकनीकी सहायक खण्डवा श्री जयपालसिंह पंवार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बलड़ी श्री दिनेश चौहान, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पुनासा श्री बी.एल. टेलर , स्थानीय पटवारी , सचिव एवं कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद रहें। निरीक्षण दल द्वारा किसानों को सलाह दी गई की टिड्डी दल के नियंत्रण हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्रों मांदल , ढोलक , ड्रम आदि की आवाज करके, खेतों के पास धुंआ करके, प्रकाश प्रपंच लगाकर एवं कीटनाशक दवा जैसे क्लोरोपायरीफास 20 ई.सी. 1200 एमएल या लेम्डासायलोहेथ्रीन 5 ई.सी. 400 एमएल 500 लीटर पानी के साथ मिलाकर प्रति हैक्टेयर छिडकाव करें। किसान भाई 0733-2223234 नम्बर पर टिड्डी दल की सूचना प्रसाशन को दे सकते है।
No comments:
Post a Comment