AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 11 May 2020

सैनिक विश्राम भवन को शासकीय कार्य के लिए अधिग्रहित करने के आदेश जारी

सैनिक विश्राम भवन को शासकीय कार्य के लिए अधिग्रहित करने के आदेश जारी

खण्डवा 11 मई, 2020 - कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक लोकहित, जीवन की सुरक्षा एवं लोक स्वास्थ्य को तथा आकस्मिकता को दृष्टिगत रखते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जेल रोड खण्डवा के विश्राम भवन जिला सैनिक कल्याण जेल रोड भवन खण्डवा को तत्काल प्रभाव से शासकीय प्रयोजन से अधिग्रहित किया जाता है। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि इस आदेश के पश्चात विश्राम भवन जिला सैनिक कल्याण जेल रोड भवन का आबंटन, आरक्षण इस कार्यालय के निर्देशों के अधीन किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment