AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 May 2020

स्वास्थ्य विभाग के दल घर घर जाकर कर रहा हैं सर्वे

स्वास्थ्य विभाग के दल घर घर जाकर कर रहा हैं सर्वे

खण्डवा 14 मई, 2020 - स्वास्थ्य विभाग के दल शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे है। इन दलों में चिकित्सकों के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लेब टेक्निशियन, सुपरवाईजर, ए.एन.एम., आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शहर के विभिन्न वार्डो में घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे तथा जुकाम, खांसी , बुखार, ब्लड प्रेशर के मरीजों की जानकारी संकलित कर अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक दल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ए.एन.एम. व सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। गुरूवार को कुल 466 घरों में जाकर सर्वे दलों ने वहां के परिवारों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गुरूवार को सर्वे दलों द्वारा सेल टेक्स कॉलोनी में कुल 140 घरों का, गुलमोहर कॉलोनी में 151 घरों का तथा एनव्हीडीए कॉलोनी में 175 घरों का सर्वे किया गया है। इस दौरान मोबाइल यूनिट दल द्वारा संदिग्ध मरीजों के सेम्पल भी लिए जा रहे है।  

No comments:

Post a Comment