Wednesday, 13 May 2020

श्रम विभाग द्वारा मजदूरी की नई मासिक और दैनिक दरें घोषित

श्रम विभाग द्वारा मजदूरी की नई मासिक और दैनिक दरें घोषित

खण्डवा 13 मई, 2020 - श्रमायुक्त मध्यप्रदेष द्वारा स्वीकृत नई दरों के आधार पर खण्डवा जिले के लिए उच्च कुषल, कुषल, अकुषल व अर्द्धकुषल श्रमिकों के लिए नई दरें घोषित की है। ये दरें विभिन्न कार्यालयांे में नियुक्त श्रमिकों के लिए 1 अप्रैल, 2020 से 30 सितम्बर, 2020 की अवधि के लिए घोषित की गई है। मासिक एवं दैनिक वेतन की पुनरीक्षित दरें घोषित की गई हैं। जारी आदेश अनुसार 1 अप्रैल से आगामी 30 सितम्बर तक के लिये अकुशल श्रमिकों को 276 रू. प्रतिदिन या 8275 रूपये प्रति माह दर से भुगतान किया जायेगा। इसी तरह अर्द्धकुशल श्रमिकों को प्रति माह 9132 रूपये प्रतिमाह अथवा 304 प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा। कुशल श्रमिकों को प्रति माह 10510 रूपये प्रतिमाह अथवा 350 प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा। उच्च कुशल श्रमिकों को प्रति माह 11810 रूपये प्रतिमाह अथवा 394 प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment