Wednesday, 13 May 2020

शस्त्र लायसेंसधारक यूनिक नम्बर के लिए जानकारी 25 जून तक जमा करें

शस्त्र लायसेंसधारक यूनिक नम्बर के लिए जानकारी 25 जून तक जमा करें 

खण्डवा 13 मई, 2020 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सभी शस्त्र लायसेंसधारकों की जानकारी कम्प्यूटर के माध्यम से भरने एवं मॉनिटर करने के लिए NDAL-ALIS साफ्टवेयर बनाया है, जिसके माध्यम से सभी शस्त्र लायसेंस के लिए एक यूनिक यू.आई.एन. क्रमांक जारी करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शस्त्र लायसेंसधारक निर्धारित प्रारूप में अपनी जानकारी 25 जून तक अथवा उसके पूर्व शस्त्र लायसेंस शाखा कलेक्ट्रेट खण्डवा में जमा करायें जा सकते है। उन्होंने बताया कि 25 जून तक आवेदन न करने वाले शस्त्र लायसेंसधारियों का डाटाबेस तैयार नहीं हो सकेगा तथा उनका लायसेंस 29 जून के बाद स्वतः रद्द हो जायेगा।

No comments:

Post a Comment