आज मनाया जायेगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस
खण्डवा 15 मई, 2020 - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय डेंगू दिवस 16 मई को मनाया जायेगा। वर्तमान समय में संपूर्ण प्रदेश में कोविड -19 महामारी जारी है, डेंगू एक मच्छरजन्य बीमारी है, जो कोरोना की तरह ही विषाणु के संक्रमण से होती है। कोरोना की तरह ही लाइलाज बीमारी है, इसका भी कोई वैक्सीन या टीका नही है, इसलिये इसे भी हल्के मंे नही लिया जा सकता है। कोरोना की तरह डेंगू का उपचार लाक्षणिक विगत वर्षों में डेंगू भी भारत तथा विश्व के दूसरे देशों में महामारी का रूप ले चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनीषा जुनेजा ने बताया कि इस रोग के कारण भी अनेकों मृत्यु हो चुकी है, कई लोग काल के गाल में समा गये है, इसीलिये लोगों से अपील की जाती है कि सावधानियां रखें। अपने घरों के आस - पास पानी जमा न होने दे तथा अनावश्यक गढ्ढों को मिट्टी से भर दें। उन्होंने बताया कि घरांे मे रखे पानी से भरी टंकियां , कूलर्स , अनुपयोगी टायर , टूटे - फूटे , पक्षियों के पानी के बर्तन , पशुओं के पीने पानी के हौदी एवं अन्य पानी की निकासी सप्ताह मे एक बार कराना आवश्यक है। अपने घरों के दरवाजे व खिडकियों पर जाली लगवायें। उन्होंने बताया कि शरीर को पूर्णरूप से ढकने वाले कपडे पहने। बुखार होने की स्थिति में नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर चिकित्सक की सलाह से उपचार लेवें।
No comments:
Post a Comment