AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 May 2020

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

खण्डवा 15 मई, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के बी ब्लॉक में निर्मित हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीआईयू के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि बी ब्लॉक में चल रहे निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करें, ताकि आने वाले समय में इस ब्लॉक का उपयोग मरीजों के उपचार के लिए कर सके। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय अग्रवाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment