कोरोना से जंग जीतकर अपने घर गया अनस
कुल 5 कोरोना विजेता सोमवार को अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
खण्डवा 18 मई, 2020 - कोरोना वायरस से संक्रमित 5 मरीजों की सोमवार को कोविड केयर सेंटर खण्डवा से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा 1 और अन्य मरीज जिसकी इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल के कोविड केयर सेंटर से सोमवार को छुट्टी हुई है। कोरोना विजेताआंे ने इस अवसर पर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर में की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टॉफ का व्यवहार भी सराहनीय है। कोरोना विजेताओं ने कहा कि अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर है। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने इन मरीजों को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी। जिन मरीजों की सोमवार को खण्डवा कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें आजम चौहान, अनस चौहान, अश्विनी जैन, आकाश लालवानी, वैशाली यादव शामिल है। इसके अलावा इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल से राजकुमार वसन्तानी को डिस्चार्ज किया गया है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. प्रमिला वर्मा सहित अन्य चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment