AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 May 2020

आनन्द संस्थान द्वारा आयोजित किया जायेगा ऑनलाइन अल्पविराम शिविर

आनन्द संस्थान द्वारा आयोजित किया जायेगा ऑनलाइन अल्पविराम शिविर

खण्डवा 14 मई, 2020 - म.प्र. शासन अध्यात्म विभाग आनंद संस्थान द्वारा प्रदेश भर के साथ ही जिले से भी ऑनलाईन शिविर हेतु पंजीयन किये जा रहे हैं। पूर्ण रूप से निःशुल्क है प्रथम शिविर 13 मई से 18 मई तक, दूसरा शिविर 14 से 19 मई तक, तीसरा शिविर 15 से 20 मई तक, चौथा शिविर 16 से 21 मई तक, पांचवां शिविर 17 से 22 मई तक सभी दिवस के लिए डेढ़-डेढ़ घंटे का है। कोई भी शासकीय अशासकीय व्यक्ति पंजीयन कर अपनी सुविधा अनुसार कोई एक शिविर का लाभ लें सकते है। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर आनंद अध्यात्म विभाग श्री के. बी. मंसारे ने बताया कि राज्य आनंद संस्थान द्वारा इस अवधि में एक विशेष प्रकार से कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके प्रथम शिविरों का अच्छा फीडबैक रहा है। ये दूसरा चरण है। कोई भी नागरिक www.anandsansthanmp.in लिंक पर पंजीयन कर सकते हैं या इस नंबर 7723929667 पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के पांच टीम तैयार की गई है जो ऑनलाईन शिविर संचालन करेंगे। इस प्रकार डेढ़ घंटे हम शिविर का लाभ लें सकते है जिसमंे उन विधियों के माध्यम से शांत समय व देश दुनिया में डर भय के वातावरण में हम कैसे ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में बढ़कर परिवार के साथ स्वस्थ व्यक्ति सुखी रह सकें। जिला संपर्क व्यक्ति श्री गणेश कानड़े , आनंदम सहयोगी श्री नारायण फरकले खंडवा ने ऑनलाईन शिविर के लिए पंजीयन के लिए अधिक से अधिक प्रतिभागियों को पंजीयन करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment