Sunday, 10 May 2020

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने समाजसेवियों की सराहना की

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने समाजसेवियों की सराहना की

खण्डवा 10 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन से परेशान मजदूर अपने परिवार के साथ इन दिनों बड़ी संख्या में खण्डवा शहर से निकलकर पैदल अपने घरों को वापस जा रहे है। इन मजदूर परिवारों की मदद के लिए शहर के विभिन्न समाजसेवी अपने अपने स्तर से हर संभव मदद उपलब्ध करा रहे है। गौरीकुंज सभागृह के सामने इन पद यात्रियों की मदद के लिए पानी की बोतल , चाय, पोहे व बिस्किट का नाश्ता तथा ओआरएस के पैकेट उपलब्ध कराने का पुण्य कार्य रोचक नागोरी वकील, राजू पाण्डे, सुमित साकल्ले, कपिल जायसवाल, रोमी खान, सूरज पचौरे व सुमित चौरसिया की मित्र मण्डली कर रही है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने रविवार को सभी समाजसेवियों के इस कार्य की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि खण्डवा शहर में नंगे पेर पैदल चलकर अपने घरों को वापस जाने वाले लोगों को श्री सुरेश नवानी निःशुल्क चप्पल पहनाने का पुण्य कार्य कर रहे है। उन्होंने अब तक नंगे पैर पैदल जाने वाले सैकड़ो पद यात्रियों व उनके बच्चों को निःशुल्क चप्पलें उपलब्ध कराई है। इसी तरह सिविल लाइन स्थित नर्सरी के सामने अनिल प्यासे, गोपाल व भारत फूलवानी तथा जय जलदेव मित्र मण्डल द्वारा यहां से गुजरने वाले पद यात्रियों को ठण्डा आरओ वाटर निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। भरी गर्मी में ठण्डे पानी से यहां से गुजरने वाले पद यात्री अपना गला इस ठण्डे पानी से तर कर रहे है।

No comments:

Post a Comment