AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 13 May 2020

बुधवार को कुल 89 रिपोर्ट निगेटिव आईं, 219 सेम्पल जांच हेतु भेजे गए

बुधवार को कुल 89 रिपोर्ट निगेटिव आईं, 219 सेम्पल जांच हेतु भेजे गए

खण्डवा 13 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण की जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशालाओं को भेजे जाते है। इनमें से बुधवार को 89 सेम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जो सभी निगेटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि अब तक कुल 1883 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से कुल 1232 रिपोर्ट निगेटिव आईं है तथा कुल 536 जांच रिपोर्ट आना शेष है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 219 नए सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशालाओं को भेजे गए। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में वर्तमान में कुल 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। अभी तक 38 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment