AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 May 2020

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 82 वाहन जप्त, 4.92 लाख रू. वसूले

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 82 वाहन जप्त, 4.92 लाख रू. वसूले

खण्डवा 14 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में लॉकडाउन जारी है। इस दौरान पुलिस द्वारा नागरिकों से घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है, इस सबके बावजूद वाहन चालकों द्वारा शासकीय निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि अब तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 1721 वाहन चालकों के चालान बनाए गए। उन्होंने बताया कि अब तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के कुल 82 वाहन जप्त किए जा चुके है। वाहन चालानी कार्यवाही में 4,92,000 रूपये चालकों से वसूल भी किए गए है। लॉकडाउन के उल्लंघन पर धारा 188 के तहत 232 लोगों के विरूद्ध कुल 141 आपराधिक प्रकरण बनाए जा चुके है। एस.पी. डॉ. सिंह ने बताया कि जिले में धारा 151 के तहत 81 लोगों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 22 बदमाशों के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर नागरिकगण पुलिस कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0733-2226690, 7049101036 पर सूचना दे सकते है।

No comments:

Post a Comment