AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 20 May 2020

बुधवार को कोरोना की कुल 74 रिपोर्ट निगेटिव तथा 22 पॉजिटिव आईं

बुधवार को कोरोना की कुल 74 रिपोर्ट निगेटिव तथा 22 पॉजिटिव आईं

खण्डवा 20 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण की जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए प्रयोगषालाओं को भेजे जाते है। इनमें से बुधवार को 96 सेम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से 74 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव तथा 22 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को 115 नए सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशालाओं को भेजे गए। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में वर्तमान में कुल 110 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 79 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। 

No comments:

Post a Comment