4 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए, 1 हुआ डिस्चार्ज
अब तक 686 रिपोर्ट निगेटिव तथा कुल 56 मरीज पॉजिटिव पाए गए
खण्डवा 9 मई, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को प्राप्त सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट में 4 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव तथा 1 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इंदौर के अस्पताल से कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए एक मरीज को आज डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 56 हो चुकी है तथा अब तक कुल 686 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुल 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज संक्रमण मुक्त होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके है। डॉ. शर्मा ने बताया कि हाल ही में जो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है, वे शहर के गंज बाजार, सिंधी कॉलोनी और बड़ाबम क्षेत्र के निवासी हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 7 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले से अब तक लगभग 1200 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है।
No comments:
Post a Comment