AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 10 May 2020

आगामी 26 मई तक जारी रहेगा गेहूं उपार्जन का कार्य

आगामी 26 मई तक जारी रहेगा गेहूं उपार्जन का कार्य

खण्डवा 10 मई, 2020 - कोरोना वायरस संक्रमण को उपार्जन केन्द्रों पर फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सावधानियों का पालन कराने तथा ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसानों को गेहूं विक्रय का अवसर प्रदान करने की दृष्टि से गेहूं उपार्जन की अवधि 22 मई से बढ़ाकर 26 मई तक की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला ने बताया कि 25 मई को ईद के त्यौहार पर उपार्जन न किया जाकर एक दिन पहले 24 मई को उपार्जन का कार्य किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment