AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 18 May 2020

लॉकडाउन के दौरान 2001 वाहनों के चालान बनें, 82 वाहन जप्त

लॉकडाउन के दौरान 2001 वाहनों के चालान बनें, 82 वाहन जप्त

अर्थदण्ड के रूप में 5.68 लाख रू. वाहन चालकों से वसूल किए गए

खण्डवा 18 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में लॉकडाउन जारी है। इस दौरान पुलिस द्वारा नागरिकों से घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है, इस सबके बावजूद वाहन चालकों द्वारा शासकीय निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि गत दिनों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 2001 वाहन चालकों के चालान बनाए गए तथा 82 वाहन जप्त किए गए है। वाहन चालानी कार्यवाही में 5,68,000 रूपये चालकों से वसूल भी किए गए है। लॉकडाउन के उल्लंघन पर धारा 188  के तहत 244 लोगों के विरूद्ध कुल 147 आपराधिक प्रकरण बनाए गए है। उन्होंने बताया कि जिले में धारा 151 के तहत 89 लोगों को जेल भेजा गया है। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले कुल 22 बदमाशों के विरूद्ध 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर नागरिकगण पुलिस कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0733-2226690, 7049101036 पर सूचना दे सकते है।

No comments:

Post a Comment