AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 16 May 2020

कोविड -19 के संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती व रेफर करने के नए निर्देश जारी

कोविड -19 के संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती व रेफर करने के नए निर्देश जारी

खण्डवा 16 मई, 2020 - प्रायः यह देखने में आया है कि कोविड -19 संदिग्ध या पॉजीटिव व्यक्तियों को लक्षणों के आधार पर निर्धारित चिन्हित चिकित्सालयों में भर्ती नही किया जा रहा है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को अल्प समय में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में रेफर किया जाता है तथा रोगियों में अनेक विपरित लक्षण प्रकट हो जाते है। 
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री फैज अहमद किदवई ने सभी कलेक्टर्स, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इस हेतु कोविड केयर सेन्टर , डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेन्टर में उपचारित कोविड -19 संदिग्ध या पॉजीटिव रोगियों तथा सामान्य रोगियों में लक्षण उत्पन्न होने पर उन्हें तत्काल डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में रेफर किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने बताया कि बुखार, सूखी खांसी, सांस में तकलीफ, गले में खराश, सरदर्द, मॉसपेशियों में दर्द एवं थकान, सर्दी, बलगम वाली खांसी, जी मचलाना एवं उल्टी, ठंड लगना या कंपकपी आना, स्वाद या सूंघने की शक्ति कम होना, रोगी के हाथ एवं पैरों में झुनझुनी आना, रोगी के हाथ एवं पैरों में सूजन आना, रोगी के जांघों एवं पैरों की मांसपेशियों में सूजन आना, मरीज को अचानक किसी स्थान पर दर्द होना, चलने में तकलीफ होना, शरीर के अंगों में लालपन अथवा कालापन होना, सीने में अचानक दर्द होना, त्वचा में अचानक नीलापन या कालापन होना, कंधों में दर्द होना, हाथ-पैरों में कमजोरी आना, सांस लेने में तकलीफ होना जैसे लक्षण दिखाई देने पर संबंधित मरीज को तत्काल कोविड केयर सेन्टर, डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेन्टर डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में रेफरल करने के निर्देश दिए गए है।

No comments:

Post a Comment