Thursday, 21 May 2020

स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा गुरूवार को 1893 घरों का किया सर्वे

स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा गुरूवार को 1893 घरों का किया सर्वे

खण्डवा 21 मई, 2020 - स्वास्थ्य विभाग के दल शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे है। इन दलों में चिकित्सकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लेब टेक्निषियन, सुपरवाईजर, ए.एन.एम., आषा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शहर के विभिन्न वार्डो व ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लंेगे तथा जुकाम, खांसी, बुखार , ब्लड प्रेषर के मरीजों की जानकारी संकलित कर अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक दल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ए.एन.एम. व सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई। गुरूवार को कुल 1893 घरों में जाकर सर्वे दलों ने वहां के परिवारों के सदस्यों की जानकारी ली तथा लोगों को पेम्पलेट देकर समझाइष भी दी गई। उन्होंने बताया कि सर्वे दल द्वारा गुरूवार को वत्सला विहार में 299, डॉ. अम्बेडकर वार्ड में 297 और हाटकेष्वर वार्ड में 256 घरों का और ग्रामीण क्षेत्र जावर में 1041 घरों का सर्वे किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान मोबाइल यूनिट टीम के द्वारा भी संदिग्ध मरीजों के सैम्पल भी लिए गए। 

No comments:

Post a Comment