Friday, 10 April 2020

नगर निगम द्वारा सभी वार्डो को किया जा रहा है सेनेटाइज

नगर निगम द्वारा सभी वार्डो को किया जा रहा है सेनेटाइज


खण्डवा 10 अप्रैल, 2020 - नगर निगम द्वारा निरंतर शहर के अंदर सोडियम हायपो क्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम के स्वच्छता शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री शाहीन खान ने बताया कि शुक्रवार को यू.एल.पी ए.एस.एस. मशीन द्वारा शहर में सोडियम हाइपोक्लोराइट से सिविल लाइन झोन कार्यालय से इंदिरा चौक तक केकड़ा मशीन द्वारा किया गया, इंदिरा चौक से मेन ओवर ब्रिज से होते हुए बस स्टैंड, दीनदयाल रसोई, रेलवे स्टेशन एरिया, तीन पुलिया कलाली से माखनलाल चतुर्वेदी जी की मूर्ति के पास से बड़ा बम रोड, बड़ा बम चौक मंदिर से इमली पुरा की ओर जाने वाला मेन रोड , इमलीपुरा मेन रोड अज्जू अज्जू पहलवान पार्षद के मकान तक, इमलीपुरा अज्जू पहलवान के मकान के पास से रामेश्वर पुलिया तक सेनेटाइजेशन किया गया।
            इसके अलावा शुक्रवार को इमली पुरा वार्ड में, जोन क्रमांक 3 से मेडिकल चौराहा तक,  मेडिकल चौराहा से जिला चिकित्सालय के अंदर तक , जिला चिकित्सालय  और ट्रामा सेंटर, जिला चिकित्सालय के नई बिल्डिंग बने परिसर एवं उसके चारों ओर तथा लेडी बटलर के आसपास के एरिया, लेडी बटलर से मेडिकल स्टोर में लाइन अत्रीवाल डॉक्टर के लाइन, पड़ावा रोड, पड़ावा रोड से होते हुए प्रकाश हॉस्पिटल तक, जिला चिकित्सालय से होते हुए शेर चौराहा से नगर निगम के पीछे वाला रोड जलेबी चौक, जलेबी चौक से बजरंग चौक तक के मुख्य मार्ग, बजरंग चौक एरिया का, मराठी स्कूल से होते हुए कहार वाली चौक पुलिस चौकी तक, नगर निगम मुख्य कार्यालय के पीछे वाला रोड , नगर निगम चौराहा से घंटाघर तक के मुख्य मार्ग, मराठी स्कूल से मान सिंग मिल चौराहे तक, बजरंग चौक निर्मल मेडिकल से जलेबी चौक तक का मुख्य रोड, उर्दू स्कूल के सामने वाला मुख्य रोड एवं आसपास के क्षेत्रों, मोघट रोड और मोघट थाने, जलेबी चौक के चारों ओर के मुख्य मार्गो का, लाल चौकी रोड से मगरथ रोड तक सेनेटाइज किया गया एवं ट्रेक्टर द्वारा वृन्दावन विहार कॉलोनी में बाला जी ग्रुप द्वारा सेनिटाइज किया गया।

No comments:

Post a Comment