आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी कन्टेन्मेंट एरिया में कर रही हैं सर्वे
खण्डवा 11 अप्रैल, 2020 - खण्डवा शहरी क्षेत्र में कोविड-19 का प्रकरण खड़कपुरा क्षेत्र में पॉजिटिव पाये जाने के कारण घर घर जाकर सघन सर्वे किया जाना है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पदस्थ पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकता, आशा कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंशुबाला मसीह ने बताया स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता को सर्वे के दौरान पी.पी.ई. किट उपलब्ध कराई जायेगी। इस सर्वे टीम के साथ नगर निगम से सहायक राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सर्वे दल की ड्यूटी शक्कर तालाब, शिवशक्ति होटल , शीतला माता गली, बुधवारा बाजार, इमलीपुरा, एम.एल.बी., मूलभूत सेवा केन्द्र परदेशीपुरा , ब्राह्मणपुरी गवली अवार, काजी गली व जवाहर गंज वार्ड में लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment